फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तापमान बढ़ने से गलन से मिली थोड़ी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के आंकड़ों के अनुसार बुधवार की तुलना में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान में 0.7 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी दर्ज की गई। तापमान बढ़ने से बृहस्पतिवार को सुबह-शाम गलन कम रही। वहीं दोपहर बाद से आसमान में बादल छाए रहने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। बारिश होने की आशंका को लेकर किसान खेती बारी का काम निबटाने में जी जान से जुटे रहे।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस और शाम को अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि बुधवार को सुबह न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस और शाम को 27.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकार्ड किया गया था। इस प्रकार बुधवार की तुलना में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान में 0.7 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी दर्ज की गई। तापमान बढ़ने तथा आसमान में बादल छाये रहने से बृहस्पतिवार को सुबह-शाम अन्य दिनों की तुलना में गलन कम रही। वहीं बारिश होने की आशंका को देखते हुए ग्रामीण इलाकों में किसान धान की फसल की मड़ाई कराने और गेहूं की बुआई में जुटे रहे। किसानों का कहना है कि यदि बारिश हुई तो जो किसान गेहूूं की बुआई के लिए खेत पलेवा किए हैं, वे बुआई समय से नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें