सोनभद्र। प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी पीके तिवारी ने बताया कि दशमोत्तर शिक्षण संस्थाओं के प्राचार्य, प्रधानाचार्य, छात्रवृत्ति नोडल अधिकारियों को सूचित किया है कि दशमोत्तर कक्षाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का शासन से निर्धारित तिथि 15 दिसंबर तक फार्म आनलाइन भरवाना है। त्रुटिरहित आवेदन पत्र भरवाते हुए आनलाइन आवेदन पत्र प्राप्त करना, सत्यापित एवं अग्रसारित करना सुनिश्चित करें। आनलाइन आवेदन पत्र भरवाने एवं अग्रसारित करने में आ रही समस्या से संबंधित सोशल सेक्टर के अधिकारियों को पत्र के जरिए अवगत कराएं ताकि समस्या का निराकरण ससमय कराया जा सकें। निर्धारित तिथि के बाद यदि पात्र छात्र-छात्राएं आनलाइन आवेदन पत्र भरने से वंचित होते हैं, तो इसकी संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित शिक्षण संस्थान का होगा।