फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं सास-बहू तो कहीं मामा-भांजा आमने-सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के आखिरी चरण में 29 अप्रैल को मतदान होना है। चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशी दिन-रात प्रचार में जुटे हुए हैं। इस बार पंचायत चुनाव में सगे रिश्तेदार ही एक-दूसरे के प्रतिद्वंद्वी के रूप में ताल ठोंक रहे हैं। कहीं सास-बहू तो कहीं जेठानी-देवरानी आमने-सामने हैं। सभी चुनाव जीतने के लिए मतदाताओं को रिझाने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

जिले के 10 ब्लॉकों में चुनावी सरगर्मी सवाब पर है। कुर्सी की लालच में लोग अपनों के खिलाफ ही मैदान में उतर गए हैं। चतरा ब्लॉक की एक ग्राम पंचायत में मामा-भांजा एक-दूसरे के खिलाफ दम भर रहे हैं। दुद्धी ब्लॉक की एक ग्राम पंचायत से चचेरे भाई चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, पड़ोस के एक गांव में चाचा-भतीजा चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं। इसी तरह राबर्ट्सगंज ब्लॉक के एक गांव में सांस-बहू और देवरानी-जेठानी भी आमने-सामने हैं। इसी तरह अन्य ग्राम पंचायतों मेें भी एक ही परिवार में दो से तीन लोग चुनाव मैदान में जोर आजमाइश कर रहे हैं। मतदाताओं को अपने पाले में लाने के लिए जनसंपर्क के साथ ही चोरी-छिपे दावतों का दौर भी चल रहा है। राबर्ट्सगंज के एडीओ पंचायत केएस शुक्ला का कहना है कि लोकतंत्र में सबको चुनाव लड़ने का अधिकार है। प्रत्याशियों का भाग्य का 29 अप्रैल को मतपेटिका में कैद हो जाएगा। दो मई को मतगणना होने पर हार-जीत का फैसला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें