फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में ड्यूटी के लिए घर से निकला सिपाही लापता

विज्ञापन
मारकुंडी से लापता सिपाही-अभिषेक। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सलखन। चोपन थाना के डाला पुलिस चौकी में तैनात सिपाही अभिषेक भारती एक जनवरी को अपने मारकुंडी स्थित घर से ड्यूटी के लिए निकला लेकिन घर नहीं लौटा। कोरोना काल में ही उसकी ड्यूटी जिला अस्पताल में लगाई गई थी। वहीं पर इस समय भी ड्यूटी कर रहे थे। बीते शुक्रवार को लापता सिपाही की पत्नी ने चोपन थाने में तहरीर देकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई तो तलाश शुरू हो गई।
विज्ञापन

40 वर्षीय अभिषेक मूल रूप से गोखपुर के रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक सिपाही अभिषेक की पत्नी ज्योति ने तहरीर देकर कहा है कि एक जनवरी को मारकुंडी स्थित आवास से जिला अस्पताल के लिए ड्यूटी जाने की बात कह कर निकले लेकिन आठ दिन तक पता नहीं चल सका है। मोबाइल भी बंद है। काफी खोजबीन की गई, रिश्तेदारों के यहां भी पता कराया गया लेकिन कोई सुराग नहीं मिला है। चोपन थाना प्रभारी नवीन तिवारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें