फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलर पानी टंकियों का लोकार्पण

Wed, 06 May 2015 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के दंडइत बाबा मंदिर परिसर में बुधवार को सपा जिलाध्यक्ष, सदर विधायक अविनाश कुशवाहा ने मंदिर परिसर सुंदर कराने के  साथ सोलर आधारित 26 पानी टंकियों का लोकार्पण किया। सभी टंकियाें का निर्माण विधान सभा क्षेत्र राबर्ट्सगंज में किया गया है। इसके अलावा जेपी एसोसिएट्स की तरफ से मंदिर परिसर में पांच विवाह मंडप, रैन बसेरा, चबूतरा, हवन कुंड के साथ-साथ पेयजल की समुचित व्यवस्था कराई गई है।
विज्ञापन


लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अविनाश कुशवाहा ने कहा कि सपा सदैव किसानोें, मजदूरों के दुख दर्द को समझी है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल किल्लत को देखते हुए ग्राम समूह पेयजल योजना के तहत चतरा ब्लाक के गिरिया गांव में, सेहुआरी और बंजरिया में एक-एक तथा शिवगढ़ में दो, रोकी, सौली और ऊंचीकला में दो-दो एवं पड़रीकला में तीन टंकी का निर्माण कराया।

नगवां ब्लाक के कोदई और गड़ाव मेें एक-एक, मऊकला और मरकुड़ी में चार-चार, पलपल में दो पानी टंकी का निर्माण किया गया है।  इस मौके पर जेपी कंपनी के एनके वोहरा, चुर्क-गुर्मा नगर पालिका अध्यक्ष मो. सईद  कुरैशी, राबर्ट्सगंज के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, विकास मित्तल, पुनीत जैन, प्रमोद यादव, पूनम खेतान, मीना, सुनीता कानोडिया, मंजूलता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें