फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: खराब पड़े हैं 23 विद्यालयों में लगे सोलर आरओ प्लांट

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी विकास खंड के परिषदीय विद्यालयों में लगे सोलर आरओ प्लांट वर्षों खराब पड़े हैं। इस पर किसी के ध्यान न देने से विद्यालय में विद्यार्थियों को शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


बभनी क्षेत्र में कुल 125 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इसमें 83 प्राथमिक, 33 कंपोजिट व 9 पूर्व माध्यमिक विद्यालय है। इनमें से 23 विद्यालयों में 2016 में टाटा कंपनी व नेडा की ओर से सोलर आरओ सिस्टम लगाया गया था।
एक से दो वर्ष तक तो सिस्टम ठीक से चला, मगर खराब होने के बाद उसकी स्थिति में अब तक सुधार नहीं हुआ। अभी भी वह शो-पीस बने हुए हैं। कंपोजिट विद्यालय इकदिरी में लगा सोलर सिस्टम कई साल से खराब पड़ा है। प्रधानाध्यापक इंद्रकांत त्रिपाठी ने बताया कि यदि इसे सही करा दिया जाए तो 600 से अधिक विद्यार्थियों को शुद्ध पानी मिलेगा।
विज्ञापन

इसके साथ ही प्राथमिक विद्यालय रन्दह, घघरी, सुंदरी, शीशटोला, बरवाटोला, असनहर प्रथम, जिगनहवां, जोबेदह, मझौली, करचाटोला, बरवें, सेमरिया, कंपोजिट विद्यालय मचबंधवा, छिपिया, चपकी, आसनडीह, करकच्छी, जौराही, बभनी, अधौरा, खैराडीह, हथियार, विद्यालयों में भी लगे सोलर सिस्टम खराब पड़ा हुआ है।
ऐसे में हो रही दिक्कतों को लेकर अभिभावकों में भी नाराजगी देखने को मिल रही है। उनका कहना है कि अगर जल्द इसे ठीक नहीं कराया जाता है। तो वह आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन


प्लांट के खराब होने की जानकारी नहीं है। जांच करा कर इन्हें जल्द ही ठीक करवाने का प्रयास किया जाएगा।
-अजीत यादव, खंड विकास अधिकारी, बभनी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें