सोनभद्र। नगर स्थित कुशवाहा भवन पर बृहस्पतिवार को वसंतोत्सव का आयोजन हुआ। समाज की बेहतरी के लिए बच्चों की अच्छी शिक्षा पर जोर देते हुए स्वजातीय लोगों से एकजुटता की अपील की गई।
समिति के संरक्षक उदय नाथ कुशवाहा, झरिलाल कुशवाहा, बालेश्वर सिंह, भरत सिंह कुशवाहा, काशी प्रसाद मौर्य, समिति के अध्यक्ष मोहन कुशवाहा व अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से तथागत गौतम बुद्ध की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर हुए कार्यक्रम की शुरुआत की। संरक्षक सदस्यों ने शिक्षा पर विशेष जोर देते हुए कहा कि बिना शिक्षा के सामाजिक परिवर्तन संभव नहीं है। अमरदेव मौर्य ने कहा कि युवा वह शक्ति है, जो सामाजिक परिवर्तन करने में सक्षम है। भरत सिंह कुशवाहा और काशी प्रसाद मौर्य ने कहा कि सशक्त राष्ट्र के निर्माण में शिक्षा की आवश्यकता बहुत है। डॉ संजय कुमार सिंह ने कहा कि हमें समाज में परिवर्तन लाने से पहले खुद में बदलाव लाना होगा। वसंत ऋतु में प्रकृति हमें यही संदेश देती है। समिति के आय का विवरण रविकांत कुशवाहा व शशिकांत वर्मा ने दिया। कार्यक्रम मेें भागीरथी मौर्य, नरेंद्र प्रताप मौर्य, बृज बिहारी, मंगल चरण, रामप्रवेश, दयाराम, अरुण कुमार सिंह ने भी विचार रखे। संचालन रवि प्रकाश मौर्य और अध्यक्षता मोहन कुशवाहा ने किया।