रेणुसागर। होली की पूर्व संध्या पर हुए मारपीट के मामले मे पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
गत मंगलवार को रेणुसागर चौकी क्षेत्र के पश्चिमी परासी के तिवारी टेन्ट हाउस पर दो पक्षों में विवाद हो गया था। एक पक्ष ने तिवारी टेन्ट हाउस के मालिक आलोक तिवारी सहित कर्मचारियों को लाठी डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। जिसमें आलोक का सिर फट गया और उसके एक कर्मचारी के शरीर पर गंभीर चोट आई है। पीड़ित घटना की सूचना रेणुसागर पुलिस को दी। सूचना पर रेणुसागर चौकी प्रभारी चंद्रभान सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को संयुक्त चिकित्सालय मे भर्ती कराया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने 6 लोगों पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। रेणुसागर चौकी प्रभारी ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और बाकी चार की तलाश जारी है।