फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि कब्जाने की शिकायत पर एसओ ने खोया आपा, बकी गालियां

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। क्षेत्र भ्रमण के समय एक व्यक्ति द्वारा भूमि विवाद को लेकर लगाई गई फरियाद रायपुर एसओ को इतनी नागवार गुजरी कि उन्होंने सिर्फ नगवां ब्लाक ही नहीं, पूरे जिले के लिए गाली बक डाली। यह दावा रविवार की सुबह से वायरल हो रहे एक वीडियो के आधार पर किया जा रहा है। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने इसका संज्ञान लेते हुए एएसपी को जांच सौंप दी है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में एक फरियादी भूमि पर किए गए कब्जे के संबंध में मदद की गुहार लेकर एसओ रायपुर के यहां पहुंचा हुआ है। जैसे ही मदद की गुहार लगाई एसओ आपा खो देते हैं। नगवां के साथ पूरे जनपद में जमीन किसी की, कब्जा किसी का.. बताते हुए एक बार नहीं कई बार गालियां बक जाते हैं। लोगों का कहना है कि जिस खाकी को गरीबों, पीड़ितों का रक्षक कहा जाता है। अगर वहीं दुत्कार कर भगाने लगे तो पीड़ित व्यक्ति के लिए न्याय के लिए कहां जाए? समझ से परे है। वहीं इस घटना को लेकर चर्चा का बाजार गर्म है और मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग तेजी से जोर पकडने लगी है। उधर पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव का कहना है कि वायरल वीडियो का मामला उनके संज्ञान में आया है। अपर पुलिस अधीक्षक को जांच सौंप दी गई है। रिपोर्ट मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें