ब्लाक क्षेत्र के बड़होर गांव में रविवार की रात जश्न ए गौश उलवरा ग्यारहवीं शरीफ का आयोजन हुआ। इस मौके पर कौव्वाल ठाकुर एवेंद्र सिंह, खलील साबरी और गुलाम हबीब ने शिरकत की। सारी रात श्रोता एक से बढ़कर एक कौव्वाली पर झूमते रहे।
बदायूं से आए कौव्वाल ठाकुर एवेंद्र सिंह ने सबसे पहले बख्श देता तो बात कुछ भी न थी, ऐ गुनाहों के जांचने वाले, सुनाया। इसी तरह मोहम्मद साबरी दोनों जहां में नहीं है पर, खूब तालियां बटोरी।
मेरठ से आए कौव्वाल खलील साबरी ने अब दिल के बहकने की बस एक ही सूरत है, तुम हमसे जरा कह दो हमें तुमसे मोहब्बत है। अलीगढ़ से आए कौव्वाल गुलाम हबीब ने कहा नस-नस बोले नवी-नवी, मेरा सांस पुकारे अली-अली।
इसी तरह सारी रात कव्वाली का दौर चलता रहा। कव्वाली के पूर्व कुरआनख्वानी हुई और लंगर चला। इसमें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार प्रांतों के लोग शामिल हुए। ब्लाक प्रमुख कासिम हुसैन ने मिलाद शरीफ में आए लोगों को अंग वस्त्र भेंट किया।
इस मौके पर अनवर हुसैन, अशफाक, साबिर, मुनिश खां, रऊफ, अब्दुल कुद्दूश आदि मौजूद रहे।