लगाते थे फेरी, बंगाल में बदलता था मोबाइल का आईईएएमआई नंबर
गिरफ्तार चोरों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वे लोग इन दिनों डिबुलगंज अनपरा में किराए पर कमरा लेकर रह रहे थे। फेरी लगाकर कपड़ा बेचने के बहाने उत्तर प्रदेश, बिहार व अन्य राज्यों में जाकर किराये पर रुम लेकर उस क्षेत्र के भीड़-भीड़ वाले स्थानों या आस-पास के बाजारों में जाकर लोगों की मोबाइलों को चोरी करते हैं। जिसे बिहार व बंगाल में बेचते थे। वे एक स्थान पर रहकर चार से छह महीने चोरी करते थे। इसके बाद दूसरे स्थान पर चले जाते थे। वह मोबाइल फोन का आईईएएमआई नंबर बदलकर उसे दूसरे को बेचते थे।
इन स्थानों पर दर्ज हैं मामले
गिरफ्तार चोरों का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उनके विरुद्ध बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, यूपी के अलग-अलग जिलों में विभिन्न धाराओं में केस दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना शक्तिनगर प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह, चौकी प्रभारी बीना संजय सिंह, हेड कांस्टेबल माघवेन्द्र सिंह, कांस्टेबल दिनेश यादव, सौरभ यादव, मुकेश सोनकर शामिल रहे।