सीमा से सटे मप्र के सिंगरौली में सर्प दंश से विवाहिता की मौत हो गई। घटना माड़ा थाना क्षेत्र के धरी गांव में शनिवार की देर रात हुई। सोते वक्त बिस्तर पर चढ़कर जहरीले सर्प ने विवाहिता को डस लिया।
धरी गांव निवासी सुनीता बैगा (19) पत्नी उमेश बैगा रोज की तरह शनिवार की शाम भोजन के बाद बिस्तर पर सोने गई। देर रात जहरीले सर्प ने उसके बिस्तर पर चढकऱ डस लिया। विवाहिता ने शोर मचाया तो पति की नींद खुली। आसपास कहीं सर्प दिखाई नहीं दिया।
सर्प का जहर अपना असर दिखाना शुरू किया तो कुछ देर बाद वह बेहोश हो गई। फिर उसकी घर में मौत हो गई है। रविवार की सुबह परिजनों ने मौत की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।