फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्पदंश से दो महिला की मौत, दो युवक अचेत

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के अलग अलग अलग जगहों पर बीते चौबीस घंटों में सर्पदंश एवं विषैले जीवों के काटने से दो महिलाओं की मौत हो गई, वहीं दो लोग अचेत हो गए। अचेत हुए लोगों का ख़िरीहिटा गांव में जड़ी बूटियों से उपचार करने वाले वैद्य देवधारी के यहां इलाज किया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को पड़वनिया निवासी अमरावती (26) पत्नी अंगद गुप्ता को सीएचसी में भर्ती कराया गया। महिला के पति अंगद ने बताया कि रात में अमरावती घर में सोई थी। उसी दौरान भोर में उसे घर की दीवार से निकले एक जहरीले सांप ने डस लिया, जिससे वह अचेत हो गई। हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरने महिला को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया। रास्ते में अमरावती की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर एसडीएम जैनेंद्र सिंह और स्थानीय लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। एसडीएम जैनेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक महिला के परिवार को पोस्टमार्टम के बाद नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। वहीं, लीलवाही निवासी सोनू (20) शुक्रवार की सुबह गांव में कहीं जा रहा था कि उसके पैर में सांप ने काट लिया। ख़िरीहिटा निवासी निर्मल (20) शुक्रवार सुबह खेत में पत्थर हटा रहा था कि इसी दौरान विषखोपड़े ने उसके हाथ में काट लिया। दोनों का ख़िरीहिटा गांव में वैद्य देवधारी के यहां उपचार किया गया, जहां उनकी हालत में सुधार बताया गया। उधर, दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के मनबसा गांव में शुक्रवार की अलसुबह फूलमती देवी (58) पत्नी स्व. विश्वनाथ को सर्प ने डस लिया। परिवार वाले उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहं उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें