फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: पुष्पा फिल्म की स्टाइल में स्मगलिंग, कंटेनर में केबिन बनाकर छिपाई थी 240 पेटी शराब; दो तस्कर अरेस्ट

Sun, 20 Jul 2025 05:38 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

Sonbhadra News: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में पुलिस ने एक कंटेनर के साथ दो तस्करों को पकड़ा है। वाहन में केबिन बनाकर 240 पेटी शराब छिपाए गए थे। स्मगलिंग का यह तरीका देख पुलिस भी हैरान रह गई।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में दोनों तस्कर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र पिपरी पुलिस ने मुधर्मवा-बीजपुर मार्ग पर शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कंटेनर से 240 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। यह शराब पंजाब से झारखंड बॉर्डर होते हुए बिहार भेजी जा रही थी। पुष्पा फिल्म की तर्ज पर शराब को कंटेनर में गुप्त बॉक्स बनाकर छिपाया गया था। पुलिस ने दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


पिपरी सीओ अमित कुमार ने बताया कि रविवार की सुबह लगभग 5:30 बजे पुलिस टीम मुर्धवा की ओर से आने वाले वाहनों की तलाशी ले रही थी। इसी बीच, मुखबिर की सूचना पर एक कंटेनर को रोका गया। पुलिस ने कंटेनर की तलाशी ली तो शुरुआत में वह खाली लग रहा था, लेकिन गहराई से जांच करने पर कंटेनर में पीछे लोहे की मोटी चादर के पीछे गुप्त केबिन मिला।

गैस कटर से चादर काटने पर उसके भीतर भारी मात्रा में शराब की पेटियां मिलीं। बरामद शराब में इम्पीरियल ब्लू, इम्पीरियल ब्लैक, मैकडॉवेल्स नं. 01 डीलक्स और ओरिजिनल व्हिस्की शामिल है। पुलिस ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

पकड़े गए आरोपियों में राजस्थान के बाड़मेर के गंगाला निवासी रामदयाल और राजू राम शामिल हैं। पूछताछ में दोनों ने बताया कि यह शराब पंजाब में वैध रूप से बिकने वाली है, लेकिन इसे बिहार में ऊंचे दामों पर बेचने के लिए ले जाया जा रहा था। उनके पास से 50 हजार नकद, दो मोबाइल फोन और एक कंटेनर जब्त किया गया।

वाहन स्वामी की पहचान गुजरात के खेड़ा जिले कांति भाई के रूप में हुई है। थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि दो गिरफ्तार तस्करों समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें