बोरियों पर बासमती, अंदर भरा था मोटा चावल
ट्रक के केबिन से पुलिस को चावल की बिल्टी बरामद हुई थी। ट्रक के अंदर बरामद बोरियों पर बासमती चावल लिखा था, जबकि अंदर बोरियों में सामान्य श्रेणी का मोटा चावल भरा हुआ था। ट्रक में सबसे आगे और ऊपरी हिस्से में चावल की बोरियां थी, जबकि अंदर पूरी तरह शराब की पेटी भरी थी। शराब मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी पहुंचे और बोतलों को उठाकर ले जाने लगे। हालांकि कुछ ही देर में पुलिस के पहुंचने पर लोग वहां से खिसक लिए।
चावल की बिल्टी वाले ट्रक के अंदर से पंजाब में बिक्री वाली शराब पाई गई है। इसे तस्करी कर झारखंड ले जाया जा रहा था। पेटियों में बंद अलग-अलग ब्रांड की शराब को बाहर निकलवाकर गिनती कराई जा रही है। गिनती पूर्ण होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। - राजेश राय, सीओ दुद्धी।