फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में साढ़े छह लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर स्थित रेलवे क्रासिंग के समीप रविवार को पुलिस ने साढ़े छह लाख रुपये की हेरोइन के साथ युवक को गिरफ्तार किया। पकड़े गए हेरोइन तस्कर शहजाद के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत का केस दर्ज कर चालान कर दिया गया। तस्कर से पूछताछ करने के बाद एसओजी टीम फरार तस्करों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

रविवार की दोपहर बाद सिटी सीओ राजकुमार त्रिपाठी को सूचना मिली कि रेलवे क्रासिंग के समीप एक युवक भारी मात्रा में हेरोइन लेकर कहीं जाने के लिए किसी वाहन का इंतजार कर रहा है। सीओ के निर्देश पर कोतवाल अंजनी कुमार राय और एसओजी प्रभारी अमित त्रिपाठी रेलवे क्रासिंग के पास पहुंचे तो वहां एक संदिग्ध युवक भागने लगा। पुलिस कर्मियों ने युवक को पकड़ लिया। कोतवाल ने बताया कि पकड़े गए नई बाजार गांव निवासी शहजाद के कब्जे से करीब 65 ग्राम हेरोइन मिली है, जिसकी कीमत करीब साढ़े छह लाख रुपये है। पूछताछ के दौरान शहजाद ने हेेेरोइन के कारोबार में लिप्त अपने अन्य साथियों के बारे में जानकारी दी है। उनकी तलाश की जा रही है।
एक किलो गांजा बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तार
शक्तिनगर। बीना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत रविवार को एक युवक के पास से एक किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस ने गिरफ्तार युवक का चालान कर दिया। बीना पुलिस चौकी प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि बाबू अली मादक पदार्थों की बिक्री की फिराक में था। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मिसरा पेट्रोल पंप के पास से उसे रोक कर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक किग्रा गांजा बरामद हुआ। युवक का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें