कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यो की समीक्षा करते राज्य मंत्री आनंद स्वरुप शुक्ल।
- फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं, कार्यक्रमों, नीतियों, कल्याणकारी कार्यों को टीम भावना के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा करते हुए सोनभद्र को पिछड़ेपन की श्रेणी से बाहर लाया जाए। झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले जरूरतमंदों को भी आवास की व्यवस्था कराई जाए। ये बातें राज्य मंत्री संसदीय कार्य, ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम विकास विभाग आनंद स्वरूप शुक्ल ने कलेक्ट्रेट मीटिंग हाल में विकास कार्यक्रमोें की समीक्षा बैठक करते हुए कहीं।
उन्होंने कहा कि सभी विकास परक जन कल्याणकारी व लाभार्थीपरक योजनाओं से संबंधित सूची जनप्रतिनिधियों को अवश्य मुहैया कराते हुए उनके सुझावों को विकास कार्यों में शामिल किया जए। सीडीओ डॉ. अमित पाल शर्मा ने जिले में चल रही योजनाओं के बारे में अवगत कराया। बारी-बारी से संबंधित विभागों के अधिकारियों ने वित्तीय व भौतिक लक्ष्य को प्रस्तुत किया। जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश सिंह पटेल, सदर विधायक भूपेश चौबे, विधायक घोरावल डॉ. अनिल कुमार मौर्या ने जिले में कराये जा रहे रचनात्मक कार्यों के साथ ही कार्यों में सुधार संबंधी सुझाव पेश किए। मंत्री ने प्रधान मंत्री आवास योजना ग्रामीण, मुख्य मंत्री आवास योजना, महात्मा गॉधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना की प्रगति, मानव दिवस का सृजन, भुगतान की स्थिति, विकास खंडवार व ग्राम पंचायतवार, स्थानीय स्तर पर मनरेगा से दिये गये रोजगार व उनके भुगतान की स्थिति, मनरेगा के तहत एक गांव-एक बाग की विकास खण्डवार व ग्राम पंचायत वार बागवानी के लिए कराये गये कार्यों की स्थिति आदि की गहनता से समीक्षा की। उप जिलाधिकारी सदर डॉ. कृपा शंकर पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर रमेश कुमार, जिला विकास अधिकारी रामबाबू त्रिपाठी, डीएसओ डॉ. राकेश तिवारी, डीसी मनरेगा टी.बी सिंह, डीसी एनआरएलएम ए.के. जौहरी, अधिशासी अभियन्ता जल निगम हिमांशु यादव, फणीन्द्र राय आदि मौजूद रहे।