फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊर्जा प्रबंधन के खिलाफ की गई नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
जूनियर इंजीनियर्स संगठन का आंदोलन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। तापीय परियोजना के मुख्य द्वार झारियानाला गेट पर संगठन के सदस्यों ने सभा कर बिजली प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

ओबरा शाखाध्यक्ष अभय प्रताप सिंह नेे कहा कि प्रबंधन के असंवेदनशील रवैए से न सिर्फ जूनियर इंजीनियर्स/प्रोन्नत अभियंता नैसर्गिक न्याय पाने से वंचित होंगे, बल्कि विद्युत उपभोक्ता की सेवा पर बुरा प्रभाव पड़ने से प्रदेश में औद्योगिक अशांति की स्थिति बनती जा रही है। उत्पादन निगम अध्यक्ष आरजी सिंह ने ऊर्जा प्रबंधन को खुले हृदय से आगे आकर संगठन के साथ वार्ता कर मांगों के समुचित निस्तारण करने की अपील की है। इस मौके पर पंकज गुप्ता, नवीन चावला, कमलेश, अशरफ, अनिल कन्नौजिया, नीरज, लाल बहादुर, विपिन आर्या, पवन पांडेय, जगदीश भारती आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें