फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर कर्मचारी की मौत

Sun, 11 Oct 2015 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज स्थित वाणिज्य कर कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर तैनात जोसेफ कंडुल्ना (45) की शनिवार की रात में ट्रेन से कटकर मौत हो गई।
विज्ञापन


वह झारखंड स्थित अपने घर जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ने पहुंचे थे। दौड़कर ट्रेन पर चढ़तेे वक्त नीचे गिर गए जिससे उनके दोनों पैर कट गए और मौके पर ही मौत हो गई।

 झारखंड के रहने वाले जोसेफ   राबर्ट्सगंज में वाणिज्य कर कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। पिछले दिनों उनकी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नगवां ब्लाक में ड्यूटी लगी थी। जोसेफ वहां से ड्यूटी करके वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन


शनिवार की रात करीब पौने दस बजे वह अपने घर जाने के लिए राबर्ट्र्सगंज रेलवे स्टेशन पर पहुंचे थे। जब वे स्टेशन पहुंचे तो ट्रेन चल चुकी थी। जल्दीबाजी में उन्होंने दौड़कर ट्रेन पकड़ने की कोशिश की।

अचानक  पैर फिसल गया और वह ट्रेन के नीचे पटरी पर आ गए। इससे जोसेफ के दोनों पैर कट गए। लोगों ने  पटरी से खींचकर बाहर निकाला लेकिन चंद मिनट में ही जोसेफ ने दम तोड़ दिया।

इसकी जानकारी मिलते ही उनके शुभचिंतकों की मौके पर भीड़ लग गई। मौके पर अनपरा से फादर बैप्टिस्ट, फाडर डी अल्मेडा, फादर प्रेम प्रकाश लकड़ा, सिस्टर रेजी, सिस्टर शांति कुजूर, सिस्टर वालर आदि पहुंच गए।
विज्ञापन


उधर सूचना पर मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। रविवार की सुबह परिवार वाले भी पहुंच गए और लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। दोपहर में पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें