फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम जन्म के साथ रामलीला शुरू

Sat, 10 Oct 2015 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र/चोपन। स्थानीय रेलवे रामलीला मैदान में शुक्रवार से रामलीला का शुभारम्भ हो गया। श्री महंत स्वामी राधिका दास के संचालन में श्री मां शारदा रामलीला मंडल सिद्धपीठ मैहर के कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन किया जा रहा है।
विज्ञापन


 पहले दिन सतरूपा तपस्या व रामजन्म की लीला हुई। उधर राबर्ट्सगंज के रामलीला मैदान में शुक्रवार को रावण जन्म और राक्षस अत्याचार की लीला हुई।

रामलीला का उद्घाटन समिति के संरक्षक रेलवे के डीटीएम विश्वरंजन, अतुल त्रिपाठी, युवराज पाटिल, नगर पंचयात अध्यक्ष इम्तियाज अहमद और पूर्व चैयरमैन सुरेश गोयल ने सयुंक्त रूप से किया।

उद्घाटन समारोह में संरक्षक ने समिति को अच्छी रामलीला कराने के लिए बधाई दी और रेलवे के विभागीय अधिकारियों एव कर्मचारियों से भरपूर सहयोग देने को कहा। मुख्य अतिथि ने महंत स्वामी राधिका का माल्यार्पण कर स्वागत किया। समिति अध्यक्ष ने अतितिथियो को पुष्प भेंट कर स्वागत किया।
विज्ञापन


 वरिष्ठ सहयोगी प्रकाश गोयल ने नगर के पूर्व और वर्तमान नगर चेयरमैनों का पुष्प भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन मीडिया प्रभारी दिव्य विकाश सिंह ने किया। समारोह में सुनील तिवारी, सुरेश गर्ग, नजमुद्दीन, जितेंद्र जायसवाल, सियाराम तिवारी आदि रहे।

 महामंत्री सत्यप्रकाश तिवारी, कोषाध्यक्ष, सुरेश जायसवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। उधर राबर्ट्सगंज रामलीला मैदान में कलाकारों ने रावण जन्म और राक्षस अत्याचार का जोरदार मंचन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें