फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमानी कहर: बच्चे को दूर भेजते ही गिरी बिजली, पिता ने तोड़ा दम, युवक झुलसा; दो बैलों की भी मौत

Fri, 09 Aug 2024 06:38 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

Sonbhadra News: सोनभद्र के बभनी थाना क्षेत्र में आसमानी बिजली ने कहर ढा दिया। यहां एक की मौत हुई है। एक लोग झुलस गए हैं। वहीं, दो मवेशियों की भी मौत हो गई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
सोनभद्र के बभनी थाना क्षेत्र का है मामला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र के बभनी थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव में बीती रात बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई। एक किशोर गंभीर रूप से झुलस गया। उसका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी में चल रहा है।

विज्ञापन


घघरी निवासी धरमजीत (31) पुत्र होती लाल खेत की ओर गया था। इसी बीच, बारिश होने लगी। वह वहीं पुल के पास खड़ा था। उसके साथ उसका आठ वर्षीय लड़का था, जिसे उसने घर भेज दिया। जैसे ही उसका लड़का अपने पिता से 50 मीटर दूर गया होगा, तभी गरज-चमक के साथ बिजली गिर गई।

पिता को जमीन पर गिरते देख लड़का दौड़कर वहां पहुंचा, लेकिन वह कुछ बोल नहीं रहा था। लड़के ने दौड़कर जाकर घरवालों को सूचना दी। घरवाले दौड़कर खेत पर पहुंचे तो उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना बभनी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया।
विज्ञापन


वहीं, करकच्छी गांव निवासी महेंद्र कुमार (16) पुत्र शेषमन गुप्ता बिजली गिरने से बुरी तरह झुलस गया। उसके दोनों हाथ काम नहीं कर रहे हैं। घरवालों ने बताया कि महेंद्र घर के बाहर दरवाजे पर खड़ा था इसी बीच बिजली गिर गई और वह चपेट में आ गया। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है। बभनी निवासी अशर्फी लाल के खूंटे से बंधे दो बैलों की भी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें