फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: प्रशिक्षण देकर युवाओं का निखारा जाएगा हुनर

विज्ञापन
विज्ञापन
कोन। एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) को लेकर कौशल विकास उद्यमिता के तहत कोन ब्लॉक में 10 दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण से युवाओं को हुनरमंद बनाया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि रहे लक्ष्मी कुमार जायसवाल व संस्था के डीआईसी अजीत कुमार ने संयुक्त रूप से किया। प्रशिक्षण में क्षेत्र के दर्जनों महिला एवं पुरुष रजिस्ट्रेशन कराकर प्रशिक्षण ले रहे हैं। डीआईसी ने बताया कि सरकार ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए तमाम योजनाएं चला रही है। इस प्रशिक्षण में काम करने व एक जनपद एक उत्पाद को बढावा दिलाने के लिए हुनर सिखाया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा करने वालों को प्रमाणपत्र दिया जाएगा। इसके आधार पर बहुत कम ब्याज दर पर बैंक से लोन लेकर अपने परिवार का भरण पोषण कर आगे बढ़ सकते हैं। इसके लिए सरकार तमाम सुविधा व सब्सिडी दे रही है। इस मौके पर प्रधान संगठन के ब्लाॅक अध्यक्ष सुजीत यादव, संतोष पासवान, सद्दीक, अजय, विनय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें