फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना कफ्र्यू का उल्लंघन, छह दुकानदारों से छह हजार जुर्माना वसूला

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। घोरावल नगर में सोमवार को कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन कर दुकानों को खोलकर सामानों की बिक्री करते पाए जाने पर पुलिस ने सोमवार को छह दुकानदारों से छह हजार रुपये जुर्माना वसूला है।
विज्ञापन

घोरावल कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को घोरावल नगर के शिवद्वार मार्ग, मेन तिराहे, पुरानी बाजार समेत कई जगहों पर कोरोना कर्फ्यू के पालन के संबंध में जांच किया गया। जांच के दौरान छह दुकानदार कोरोना कर्फ्यू व कोविड-19 प्रोटोकाल का उल्लंघन कर अपनी दुकानें खोलकर सामानों की बिक्री करते मिले। सभी छह दुकानदारों से छह हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। इसके साथ ही भविष्य में इस तरह की गतिविधि पाए जाने पर विधिक कार्यवाही की चेतावनी देकर छोड़ा गया। प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि कोरोना कर्फ्यू का पालन कराने के लिए स्थानीय पुलिस प्रतिदिन नगर एवं ग्रामीण इलाकों में जांच कर रही है। उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें