फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: महाकुंभ में अच्छी सेवा के लिए सीओ सहित छह को मिला प्रशस्ति पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
महाकुंभ 2025 में सराहनीय सेवा के लिए जिले में तैनात सीओ सिटी रणधीर मिश्रा और पांच निरीक्षकों को कुंभ सेवा मेडल से सम्मानित किया गया है। एसपी अभिषेक वर्मा ने शनिवार को सभी को मेडल पहनाया और उन्हें इसका प्रशस्ति पत्र भी सौंपा। कहा कि सम्मान पाने वाले लोग आगे भी सेवाभाव बनाए रखें। दूसरे पुलिसकर्मियों से भी सेवाभाव बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन

बताते चलें कि महाकुंभ ड्यूटी के दौरान उत्कृष्ट, सराहनीय एवं अनुकरणीय सेवा प्रदान करने के लिए पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को मुख्यमंत्री की तरफ से कुंभ सेवा मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है। उसी कड़ी में शनिवार की सुबह पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में इस सम्मान को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। एसपी अभिषेक वर्मा ने सीओ सिटी रणधीर मिश्रा, पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह, घोरावल थाने पर तैनात इंस्पेक्टर प्रभाकर यादव, प्रभारी निरीक्षक बीजपुर नरेंद्र कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना धीरज कुमार चौधरी और अपराध शाखा में तैनात स्वतंत्र कुमार सिंह को मेडल पहनाया और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें