फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: वाराणसी से ओडिशा ले जा रहे थे 6 लाख का गांजा, पुलिस ने 4 तस्कर किए गिरफ्तार; छिपाने के लिए बनाई थी खास जगह

Sat, 22 Feb 2025 03:11 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

रॉबर्ट्सगंज कोतवाली की पुलिस ने घेराबंदी कर दो कार को रोका था। पूछताछ और जांच में कार से गांजा बरामद हुआ। एक अर्टिगा कार की सीट पर छह बंडल में 33 किलो गांजा रखा था। 
विज्ञापन
गांजा तस्करों की जानकारी देती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Crime: सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने शनिवार को 33 किलोग्राम गांजा के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया। तस्करी में उपयोग की जा रही दो कार भी बरामद की गई है। चारों तस्कर वाराणसी के रहने वाले हैं। वह ओडिशा से गांजा लेकर वाराणसी जा रहे थे। उनसे पूछताछ के आधार पर पुलिस अन्य साथियों की भी तलाश में जुटी है।

विज्ञापन




रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में प्रेस वार्ता करते हुए एएसपी कालू सिंह ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए लगी पुलिस टीम ने शनिवार की रात मुखबिर की सूचना पर लोढ़ी स्थित एक ढाबे के पास घेराबंदी कर दो कार को रोका। तलाशी के दौरान एक अर्टिगा कार की सीट पर छह बंडल में 33 किलो गांजा रखा था। 
विज्ञापन


दूसरी कार में तस्कर सवार थे, जो पायलटिंग कर रहे थे। उन्हें गिरफ्तार कर पूछताछ में बताया कि वह ओडिशा के संभलपुर से गांजा ला रहे थे। इसे वह वाराणसी में खुद से बेचते हैं। तस्करों की पहचान वाराणसी के चितईपुर थाना क्षेत्र के तारापुर गांव निवासी शशिकांत सिंह, अमित सिंह, नुआंव गांव निवासी दिव्यांशु सिंह, नुआंव डाफी निवासी अंकित सिंह के रूप में हुई।
विज्ञापन


तस्करी में शामिल उनके एक अन्य साथी की भी तलाश जा रही है। तस्करों के आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है। एएसपी ने बताया कि बरामद गांजा की कीमत करीब साढ़े छह लाख है। गिरफ्तार करने वाली टीम में रॉबर्ट्सगंज थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय, एसओजी प्रभारी राम स्वरूप वर्मा, सर्विलांस प्रभारी नागेश कुमार सिंह, चौकी प्रभारी चुर्क सुनील कुमार आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें