घोरावल थाना क्षेत्र के धुरकरी गांव में मगरमच्छ का रेस्क्यू करती वन विभाग की टीम
- फोटो : SONBHADRA
घोरावल कोतवाली क्षेत्र के धुरकरी गांव के एक तालाब में छह फीट लंबा मगरमच्छ मिलने से हड़कंप मच गया। वन दरोगा राजन मिश्रा के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़ कर मुक्खा फाल के कुंड में सुरक्षित छोड़ दिया गया।
वन दरोगा राजन मिश्रा ने बताया कि सोमवार शाम उन्हें सूचना मिली कि धुरकरी गांव में अनंगपाल सिंह के तालाब में एक मगरमच्छ घुस गया है। सूचना मिलते ही वन क्षेत्राधिकारी सूरजु प्रसाद के निर्देश पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर बांस, रस्सी व जाल की मदद से मगरमच्छ को पकड़ा और मुक्खा फॉल के कुंड में सुरक्षित छोड़ दिया। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि बरसात के मौसम में खेतों, जलाशयों, तालाबों में मगरमच्छ मिलने की आशंका अधिक है और खास तौर से बेलन नदी व बकहर नदी के तटवर्ती गांव में गांवों में मगरमच्छ मिल सकते हैं। इसलिए लोग इन स्थानों के जल स्रोतों व खेतों में सावधानीपूर्वक जाएं।