फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: छह गायों को जहर देकर मार डाला, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। मध्य प्रदेश के सिंगरौली में छह गोवंश को जहर देकर मारने की घटना से खलबली मच गई। पुलिस के साथ पशु चिकित्सक भी मौके पर पहुंच गए। पोस्टमार्टम में जहर की पुष्टि हुई। जांच के लिए सैंपल प्रयोगशाला भेजे गए हैं। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घटना सिंगरौली के सरई थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह की है। छह गायों की संदिग्ध मौत पर ग्रामीणों ने जहर देकर मारने की आशंका जताई। घटना की सूचना पर पुलिस और पशु चिकित्सा विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। सरई थाने के बरका क्षेत्र में स्थित जंगल में गोवंशों का समूह चरने गया था।
गायों की अचानक मौतें होने से ग्रामीण आवक रह गए। उन्होंने तत्काल गौशाला प्रबंधक और ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों को सूचित किया। इसके बाद पशु चिकित्सा अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया।
विज्ञापन

पशु चिकित्सा टीम ने मृत गायों का मौके पर ही पोस्टमॉर्टम किया। पशु चिकित्सा अधिकारी अनामिका विश्वकर्मा ने बताया कि प्राथमिक जांच में सभी गायों की मौत जहर से होने की पुष्टि हुई है।
विस्तृत जानकारी के लिए सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए हैं जिसकी रिपोर्ट आने के बाद मौत से संबंधित और कारण स्पष्ट हो पाएगा। प्रत्यक्षदर्शी आत्माराम वैश्य ने बताया कि सुबह लगभग छह बजे मेरे घर के समीप लगभग 25 गोवंश बैठे थे।
किसी व्यक्ति ने महुआ, यूरिया और नमक गायों के सामने जमीन पर डाल दिया गया था। जैसे ही गौवंश ने यह खाया तो कुछ गायें गिरने लगी। इसके बाद मैंने बाकी गोवंशों को वहां से हटाया। तब तक छह गायों की मौत हो चुकी थी।
सरई थाना प्रभारी जितेंद्र भदौरिया ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। ग्रामीणों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। किसी ने जानबूझकर जहरीला पदार्थ खिलाया है तो पुलिस वैधानिक कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें