फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: परामर्श केंद्र में छह जोड़े एक साथ रहने को हुए राजी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिशन शक्ति नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन कार्यक्रम के तहत रविवार को महिला थाना रॉबर्ट्सगंज परिसर में परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन किया गया। परामर्श केंद्र में समझाने पर एक दूसरे से काफी दिनों से अलग रह रहे छह दंपती एक साथ रहने को राजी हो गए।
विज्ञापन

महिला थाना से उन्हे राजी खुशी के साथ परिवार के साथ रवाना किया गया। महिला थाना प्रभारी सविता सरोज ने बताया कि प्रत्येक रविवार को महिला थाना में परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन होता है। इसी क्रम में रविवार को काउंसिलिंग के लिए लंबे समय से एक दूसरे से दूर रह रहे वैवाहिक जोड़ों को उनके परिवारवालों के साथ बुलाया गया। यहां छह मामलों में छह वैवाहिक जोड़े की समस्याओं को सुलझाया गया। इसके बाद सभी छह दंपती एक साथ फिर से रहने को राजी हो गए। वहीं दो अन्य मामलों में काउंसिलिंग के लिए आगे की तिथि निर्धारित की गई। इस मौके पर महिला सदस्य सरिता श्रीवास्तव, संगीता श्रीवास्तव, महिला सिपाही आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें