चोपन/घोरावल/शक्तिनगर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों की पुलिस ने शुक्रवार को अवैध गांजा की खेप के साथ छह तस्करों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद उन्हें संबंधित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया गया।
जुगैल पुलिस ने बड़गांवा निवासी चंद्रबली को गिरफ्तार किया। उसके पास से डेढ़ किलो गांजा बरामद हुआ। घोरावल कोतवाली पुलिस ने खुटहा गांव निवासी ओमप्रकाश उर्फ बबलू को 01 किलो 350 ग्राम गांजा के साथ पकड़ा। वहीं शक्तिनगर पुलिस ने सिंगरौली जिले के माड़ा थाना अंतर्गत सुहिरा गांव निवासी मनोज कुमार विश्वकर्मा को डेढ़ किलो और सिंगरौली के ही सरई थाना क्षेत्र निवासी धुरेंद्र अगरिया उर्फ छोटू को 2 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर कोर्ट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। ओबरा पुलिस ने अरुण सिंह उर्फ भौकाली को 2.800 किलोग्राम और चोपन में डाला पुलिस चौकी ने 1.5 किग्रा गांजा के साथ विशाल तिवारी को पकड़ा है।