सोनभद्र। डीएम के निर्देश पर निजी अस्पताल व पैथालॉजी सेंटर की जांच दूसरे दिन भी जारी रही। अनिमितता मिलने पर टीम ने एक पैथालॉजी को सील कर दिया।
स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिली थी कि जिला मुख्यालय से सटे इलाके में महिनों से एक लैब का बिना रजिस्ट्रेशन संचालन हो रहा है। लैब संचालक ने अब तक सैकड़ों मरीजों की जांच कर दी, लेकिन मुख्यमार्ग पर होने के बावजूद विभाग के अफसरों की उस पर नजर नहीं पड़ी। शिकायत पर शुक्रवार को नोडल अधिकारी डॉ. जीएस यादव के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच के लिए पहुंची। निरीक्षण में पैथालॉजी सेंटर बिना पंजीकरण संचालित होता पाया गया। मौके पर सैंपल भरे भी मिले। नोडल अधिकारी ने बताया कि बिना पंजीकरण संचालित लैब को सील कर दिया गया है।