सोनभद्र। राॅबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में मार्च में बस में से महिला यात्री के गहने चोरी होने के मामले में पुलिस ने छह लाेगाें को गिरफ्तार किया है। उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र में 7 मार्च को रोडवेज बस में चोरी हुई थी। पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। सूचना पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान बिजनौर के सादात निवासी राजबीर सिंह, मुजाहिल, गजरौला निवासी राशिद, जंदरपुर निवासी नौशाद, अमरोहा के शिवद्वारा निवासी इंतजार और मोहल्ला कुरैशी निवासी आलेमीन के रूप में हुई।
उन्हें रेलवे स्टेशन रॉबर्ट्सगंज के प्लेटफार्म एक के पास से गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से दो अंगूठी, लाॅकेट, मंगलसूत्र, झुमका, बाली, पायल, बैग की चेन खोलने का उपकरण और 24400 रुपये बरामद हुए। गहने तौलने की इलेक्ट्रानिक छोटी मशीन भी बरामद की गई। संवाद