डाला। चोपन थाना क्षेत्र के बगवैसा गांव में बरात में शामिल होने आए दो किशोर बृहस्पतिवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आ गए। गंभीर रूप से घायल एक किशोर की मौत हो गई। दूसरे काे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों बभनी के कोंगा गांव से यहां बरात में आए थे।
कोटा ग्राम पंचायत के बगवैसा टोला निवासी मोहन लाल यादव की बेटी की बुधवार की रात शादी थी। इसके लिए बभनी के कोंगा गांव से बरात आई थी। द्वारपूजा सहित अन्य रस्मों के बाद बराती खा-पीकर सोने चले गए। भोर में जिंदलाल खरवार (13) पुत्र शंकर खरवार और शैलेश खरवार उर्फ सोनू (14) पुत्र भगवानदास शौच के लिए गांव के पास से गुजरे रेलवे ट्रैक की तरफ चले गए। वहां दोनों ट्रेन की चपेट में आ गए। आनन-फानन ग्रामीणों की मदद से उन्हें चोपन सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जिंदलाल को मृत घोषित कर दिया। घायल शैलेश की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंची चोपन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ विजय कुमार चौरसिया ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हुई है, जबकि दूसरा घायल है।
000
ट्रेन की चपेट में आने से किसान की मौत
सोनभद्र। राॅबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सहिजन गांव में ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। बृहस्पतिवार की सुबह वह शौच के लिए घर से कुछ दूर रेलवे पटरी की तरफ गया था। वहां ट्रैक पर उसका शव मिला।
बताते हैं कि लोढ़ी पुलिस चौकी क्षेत्र के सहिजन कला गांव निवासी जोगेंदर (55) खेती-बारी कर अपना परिवार चलाते थे। बृहस्पतिवार की भोर में वह शौच के लिए घर से कुछ दूर गए थे। पटरी पर अचानट गाड़ी ट्रेन आने से चपेट में आ गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस और लोढ़ी चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।