फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: श्रीराम ने शिव धनुष तोड़ने पर सीता ने पहनाई वरमाला

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र/बभनी/अनपरा। जिले के शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में शारदीय नवरात्र के दौरान रामलीला मंचन हो रहा है। रॉबर्ट्सगंज और बभनी में रविवार की रात में आयोजित रामलीला में धनुष यज्ञ की लीला का मंचन हुआ। रेणुकूट और अनपरा में भी रामलीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन

रॉबर्ट्सगंज रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला के चौथे दिन नगर भ्रमण मीना बाजार फुलवारी, सीता स्वयंवर, धनुष-यज्ञ, राम-सीता विवाह, लक्ष्मण-परशुराम संवाद प्रसंग का मंचन किया गया। प्रयागराज के कलाकारों ने बेहतरीन प्रदर्शन करके अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। धनुष टूटने पर जय सियाराम के जयकारों से पूरा सदन गूंजायमान हो गया। मुख्य अतिथि रहे सदर विधायक भूपेश चौबे ने रामलीला प्रेमियों को संबोधित किया। इस मौके पर जितेंद्र राकेश गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, प्रशांत जैन, रविंद्र केसरी, घनश्याम सिंघल, सौरभ चतुर्वेदी आदि रहे। बभनी ब्लॉक के असनहर में नव युवक ग्रामीण रामलीला मंडली की तरफ से राम की बरात के मिथिला आगमन पर जनकपुर वासियों की तरफ से अगवानी किए जाने तथा राम-सीता विवाह व कन्यादान की लीलाओं का मंचन किया गया। इसी तरह राजा दशरथ की सहमति से मांडवी का विवाह भरत से, उर्मिला का विवाह लक्ष्मण व श्रुतकीर्ति का विवाह शत्रुघ्न से किया गया। इसी तरह अनपरा में अनपरा तापीय परियोजना के आवासीय परिसर और औड़ी स्थित दुराशनी मंदिर परिसर में रविवार सीता हरण, जटायु-रावण युद्ध की लीला का मंचन किया गया। इसी तरह रेणुकूट नगर स्थित हिंडाल्को आवासीय परिसर में भी रामलीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। रामलीला मंचन देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी रही।
रामलीला मंच पर हुई शादी

बीजपुर। नगर स्थित सब्जी मंडी में रामलीला मंचन के दौरान रविवार की रात में एक गरीब कन्या की शादी कराई गई। एनटीपीसी स्वागत द्वार से राम बारात निकाली गई, जो मोटर गैरेज होते हुए दूधहिया माता मंदिर से वापस सब्जी मंडी स्थित रामलीला ग्राउंड पहुंची। जहां लोगों ने बरात का स्वागत किया। इसके बाद माता सीता ने भगवान राम को वरमाला पहनाई। इस दौरान एक आदिवासी गरीब जोड़े की शादी कराई गई। सोनमती निवासी जिगनहवा का सोहन सिंह निवासी बेगारीडांड़(बिहारपुर) छत्तीसगढ़ के साथ शादी कराई गई। शादी आचार्य आदर्श कुमार शास्त्री ने कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें