फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपरलीग मैचों में सिरसाई और मोहनी बने विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। घोरावल ब्लॉक के लक्ष्मणपुर गांव में आयोजित क्रिकेट कप 2021 में मंगलवार को दो सुपरलीग मैच हुए। लक्ष्मणपुर प्रीमियर लीग (एलपीएल) के सौजन्य से चल रहे इन दोनों मैचों में सिरसाई और मोहनी विजेता बने। पहला मैच सिरसाई और लक्ष्मणपुर की टीमों के बीच खेला गया। सिरसाई ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

लक्ष्मणपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों के मैच में नौ विकेट के नुकसान पर 83 रन बनाया। जवाब में उतरी सिरसाई की टीम 8 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 84 रन बनाया। इस तरह लक्ष्मणपुर की टीम को विजेता घोषित कर दिया गया। सिरसाई के प्रतीक 27 रन बनाकर और दो विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच बने। वहीं दूसरा सुपरलीग मैच मुक्खा और मोहनी की टीमों के बीच खेला गया। मुक्खा ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मोहनी के खिलाड़ियों ने 10 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 117 रन बनाए। जवाब में उतरी मुक्खा की टीम 10 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 91 रन ही बना पाई। इस तरह मोहनी की टीम विजेता रही। 46 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेलने और दो विकेट चटकाने वाले मोहनी के राजेंद्र कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया। कमेंट्री सुरेश कुमार और शिवशंकर दूबे ने किया। इस अवसर पर प्रदीप तिवारी, अरविंद मौर्या, अमरेश पांडेय, पिंटू सिंह, प्रमोद मौर्या, उमाशंकर दूबे, शुभम पांडेय, सूरज आदिवासी, विनोद दूबे, रामेश्वर मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें