रामगढ़। पन्नू गंज थाना क्षेत्र के किरहुलिया गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में मंगलवार को कम्यूनिटी पुलिसिंग के तहत शिविर लगाया गया। इसमें एसपी अमरेंद्र प्रसाद ने सिंह लोगों की समस्याओं को सुनकर समाधान का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में आए युवाओं को वालीबॉल और बच्चों को स्कूली बैग व पेंसिल वितरित किया गया।
एसपी ने सौ लोगों को कंबल वितरण करते हुए 50 बच्चों को बैग, पेंसिल और 10 गांव के लोगों को वॉलीबाल और नेट वितरित किया। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से आंख की जांच और चश्मा वितरण किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा वृद्ध, दिव्यांग और निराश्रित पेंशन के लाभार्थियों के फार्म भरवाए गए। कार्यक्रम में किरहुलिया, कठौता, सिरसी, कूदर, गुल्लीडाढ़, नेवारी सहित अन्य गांव के लोग मौजूद थे। सीओ अभिनव यादव, प्रभारी निरीक्षक पन्नूगंज भुनेश्वर पांडेय, सतीश, कृष्ण प्रताप सिंह, नागेंद्र बहादुर सिंह, गोपाल मिश्रा, राजेश सिंह आदि मौजूद थे। अध्यक्षता प्रधानाचार्य राजेश कुमार सिंह ने की। संचालन रामप्रवेश चौबे ने किया।