शुक्रवार को जलाभिषेक के लिए रवाना होते कांवरियां।
हर-हर महादेव के उद्घोष से सोनांचल गूंज उठा। विजयगढ़ दुर्ग स्थित राम सरोवर से शुक्रवार को जल लेकर कांवरियों का जत्था गुप्तकाशी के लिए रवाना होने लगा। रिमझिम बारिश में नाचते-गाते कांवरिया देवादिदेव महादेव की दरबार की ओर बढ़ रहे थे। कांवर यात्रा को लेकर फोर्स पूरी तरह से एलर्ट हो गई है। किले से शिवद्वार तक कांवरियों के जत्थे के साथ उनकी वेष में पुलिसकर्मी भी चल रहेे हैैं।
शुक्रवार की अलसुबह जिले के कोने-कोने से कांवरिया निजी वाहन या सवारी वाहनों से विजयगढ़ दुर्ग के लिए रवाना होने लगे थे। अत्यधिक भीड़ होने की वजह से वाहनों के ऊपर बैठ करया लटक कर भी कुछ कांवरिया जा रहे थे। हालांकि नजर पड़ने पर पुलिसकर्मी वाहनों को रोककर कांवरियों को नीचे बैठा कर वाहनों को गंतव्य को रवाना कर रहे थे। दिन भर कांवरिया किले पर जाते रहे। उधर विजयगढ़ दुर्ग पर दोपहर दो बजे से कांवरियों ने स्नान कर राम सरोवर जल भरना शुरू कर दिया। इसके बाद विद्वानों ने वैदिक मंत्रोचार के साथ कांवर का पूजन-अचज्न कराया, तब कांवरिया कंधे पर कांवर लेकर बोल बम, बोल बम का उद्घोष करते हुए पैदल शिवद्वार के लिए रवाना हुए। धंधरौल बांध पर सदर विधायक अविनाश कुशवाहा की ओर से कांवरियों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई थी। राबट्र्सगंज में भी शिव भक्तों ने कई स्थानों पर कांवरियों के लिए जलपान की व्यवस्था रही। समाजसेवी रामशकल चौबे की ओर से दो चार पहिया वाहन पंचर कांवरियों को शिवद्वार तक मुफ्त में पहुंचाने के लिए चलवाई जा रही है।
शाहगंज में मां शिव महाविद्यालय के प्रबंधक चेखुर पांडेय की ओर से शनिवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। उधर एडीएम रामचंद्र, एएसपी डॉ अवधेश सिंह, सदर एसडीएम डॉ. विश्राम यादव, सीओ सच्चिदानंद, सदर क्षेत्राधिकारी खिचड़ूराम और राबट्सज्गंज कोतवाल अबरार अहमद, यातायात प्रभारी गजानंद यादव अलग-अलग भ्रमण कर कांवर यात्रा में तैनात पुलिस कर्मियों और कर्मचारियों की ड्यूटी की जांच करते रहे। डीएम सीबी सिंह और एसपी लल्लन सिंह ने भी भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। शिवद्वार मंदिर परिसर को सुरक्षा कर्मियों के हवाले कर दिया गया है।कांवरियों के वेष में तैनात पुलिस कर्मी मोबाइल से आधे-आधे घंटे पर गोपनीय तरीके से अपने नोडल अधिकारियों को रिपोर्ट उपलब्ध करा रहे हैं।