फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता में सिमरन अव्वल

विज्ञापन
ओबरा में मेंहदी रचाओ प्रतियोगिता में प्रशस्ति पत्र के साथ प्रतिभागी और अति​थिगण।स्रोत आयोजक
विज्ञापन
ओबरा। सामाजिक संस्था सोनांचल सेवा मंच एवं नगर पंचायत ओबरा के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को नगर स्तरीय मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता एवं स्वच्छता जागरूकता अभियान 2025 का आयोजन किया गया। मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता में सिमरन को पहला स्थान मिला।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी मधुसूदन जायसवाल ने कहा कि छात्राएं हर क्षेत्र में योगदान दे रही हैं। मेहंदी लगाने के हुनर को व्यक्तित्व के विकास के लिए आवश्यक है। कहा कि स्वच्छता मानव जीवन का मूल मंत्र है। नगर के लोगों ने स्वच्छता अपना करके ओबरा को प्रथम स्थान दिलवाया है।
मेहंदी प्रतियोगिता में सिमरन प्रथम, अवंतिका सिंह द्वितीय, चांदनी बानो तृतीय स्थान पर रहीं। जियाराव, आयशा परवीन, प्रतिज्ञा, मुस्कान साहनी, करिश्मा बानो, रागिनी दुबे, सावित्री राव, सोनाक्षी भारती, खुशी और पूजा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। गायकी में आयशा परवीन एवं स्वच्छता अभियान के भाषण में कीर्ति कुमारी, अमृता शर्मा, वैष्णवी साहनी ने नकद पुरस्कार हासिल किया। प्रतियोगिता की निर्णायक आरती गोयल, रानी गुप्ता, अंबिका गिरी रही। मंच के संयोजक अशोक कुमार यादव एवं अध्यक्ष सुशील कुमार कुशवाहा ने बताया कि हर वर्ष सोनांचल सेवा मंच कार्यक्रमों का आयोजन करता है। विशिष्ट अतिथि डीपीएम सत्यम पांडेय रहे। कार्यक्रम में महिला इकाई की अध्यक्ष उषा शर्मा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष उमाशंकर सिंह, जिला उपाध्यक्ष व्यापार सभा आलोक भाटिया, प्रदेश सचिव व्यापार सभा विशाल गुप्ता, अवध नारायण त्रिपाठी, नरसिंह त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें