कोन में हस्ताक्षर अभियान चलाते अभियान राष्ट्रीय नव निर्माण के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद पटेल दयाल
- फोटो : भारोल बाईपास पर अनियंत्रित होकर पलटा गेस का टेंकर। संवाद
कोन। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोन में एक महिला रोग विशेषज्ञ एवं हड्डी के डॉक्टर की तैनाती किए जाने के लिए सोमवार को क्षेत्र में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। यह अभियान राष्ट्रीय नव निर्माण सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद पटेल दयालु के नेतृत्व में चलाया गया। सोमवार को हस्ताक्षर अभियान के दौरान सीएचसी में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाए जाने की मांग की गई।
अभियान के दौरान क्षेत्र के लोगों ने बताया कि कोन स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध नहीं होने से उन्हे उपचार कराने के लिए 80 किलोमीटर दूर रॉबर्ट्सगंज जाना पड़ता है।
सभी ने अस्पताल मे पांच डाॅक्टरों की नियमित ड्यूटी तथा एक महिला डाॅक्टर की अनिवार्य नियुक्ति किए जाने की मांग की गई। इसी को ध्यान में रखकर राष्ट्रीय नवनिर्माण सेना ट्रस्ट की तरफ से यह अभियान चलाया जा रहा है। आनंद पटेल ने बताया कि इस अभियान का संज्ञान लेते हुए प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने पहले ही संबंधित विभाग को पत्र जारी किया था, जिसके बाद दो डाॅक्टर नियमित रूप से बैठने लगे है, लेकिन अभी भी हड्डी के डाॅक्टर और महिला डाॅक्टर की नियुक्ति नहीं हो पाई है।