सोनभद्र। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंगलवार की रात पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने कई थाना और चौकी प्रभारियों के कार्य क्षेत्र में फेरबदल कर दिया। बुधवार को निरीक्षक और उप निरीक्षकों ने अपने-अपने तैनाती वाले स्थानों पर कार्यभार भी ग्रहण कर लिया।
एसपी ने राबर्ट्सगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रहे अंजनी राय को पिपरी और पिपरी के प्रभारी निरीक्षक अविनाश चंद्र सिन्हा को राबर्ट्सगंज की जिम्मेदारी सौंपी है। बृजमोहन सरोज थानाध्यक्ष विंढमगंज को प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ आईजीआरएस, सदर कोतवाली में अपराध निरीक्षक रहे विनोद कुमार सोनकर को विंढमगंज थाना प्रभारी बनाया गया है। कई उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है। पुलिस लाइन में तैनात रहे एसआई वंश नारायण राय को चौकी प्रभारी रेणुसागर, बृजेश पांडेय सीओ पेशी घोरावल को थाना बीजपुर, मनोज कुमार राय चौकी प्रभारी सूअरसोत को चौकी इंचार्ज सुकृत, यहां प्रभारी रहे केजी राय को दुद्धी कोतवाली में एसएसआई बनाया गया है। राजेश सिंह चौकी इंचार्ज उभ्भा को टीएसआई द्वितीय पिपरी, मो. अरशद खां चौकी इंचार्ज रेणुसागर को चौकी प्रभारी चाचीकला, यहां के इंचार्ज रहे जयशंकर राय को एसआई करमा, जयप्रकाश श्रीवास्तव को बीजपुर से घोरावल, धर्मेंद्र यादव को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी उभ्भा, राजेश कुमार पांडेय करमा से चौकी इंचार्ज सूअरसोत और सतीश चंद्र सिंह पुलिस लाइन से वरिष्ठ उपनिरीक्षक राबर्ट्सगंज कोतवाली बनाए गए हैं।