म्योरपुर। स्थानीय खेल मैदान मे बुधवार को यंग ब्याज क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में 21 वीं कैनवास क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला अमवार व म्योरपुर की टीमों के बीच खेला गया। इस दौरान म्योरपुर की टीम ने 73 रनों से अमवार की टीम को हराकर हराकर फाइनल मुकाबला जीत लिया। मुकाबले के बाद विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया। फाइनल मुकाबले मे टास जीतकर बल्लेबाजी करते हुए म्योरपुर की टीम ने चार विकेट गंवाकर 146 रन बनाए जबकि लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमवार की टीम 73 रन पर ऑल आउट हो गई। इस प्रकार म्योरपुर की टीम ने 73 रनों से जीत लिया।विजेता और उपजेता टीमों को दुद्धी व ओबरा विधायक हरिराम चेरो व संजय गौड़ तथा ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संजय यादव ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर प्रधान लालता प्रसाद जायसवाल, गौरीशंकर सिंह, दीपक सिंह, सुजीत कुमार सिंह, होरीलाल पासवान, मोनू जायसवाल, अमरकेश सिंह, दिनेश गुप्ता, कमेटी कमेटी के अध्यक्ष मान सिंह गोड़, उपाध्यक्ष पंकज सिंह आदि मौजूद रहे।