फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: इंटर में शुभी, हाईस्कूल में स्नेहा, सन्नोय और जगदीप अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से शुक्रवार को घोषित नतीजों में बेटियों ने श्रेष्ठता साबित की है। इंटर में आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल रेणुकूट की शुभी सिंह ने वाणिज्य वर्ग से 98.2 प्रतिशत अंक पाकर अव्वल रहीं। वहीं हाईस्कूल में रेणुकूट के ही केडीकेवीएम स्कूल की स्नेहा मिश्र और सेंट जोसेफ स्कूल शक्तिनगर के सन्नोय भट्टाचार्य और जगदीप सिंह ने ने 97.4 प्रतिशत अंक पाकर श्रेष्ठता सूची में संयुक्त रूप से जगह बनाई।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड के परिणाम के बाद से ही सीबीएसई माध्यम से पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को अपने रिजल्ट का इंतजार था। शुक्रवार की सुबह बोर्ड ने पहले 12वीं का रिजल्ट घोषित किया। जैसे ही परीक्षार्थियों को जानकारी हुई वह अपना परिणाम जानने के लिए बेकरार हो गए। अचानक लोड बढ़ने से सर्वर भी धीमा हो गया। इसके चलते परीक्षार्थियों को काफी इंतजार भी करना पड़ा। परिणाम देखकर आह्लादित मेधावी खुशी मनाने में जुट गए। इसी बीच दोपहर बाद हाईस्कूल का भी परिणाम घोषित कर दिया गया। परीक्षार्थी अपना रिजल्ट निकलवाने के लिए कम्प्यूटर सेंटर की ओर दौड़े। अच्छे अंक मिलने पर संतोष जताते हुए ईश्वर का धन्यवाद किया। इसके बाद माता-पिता और अपने शिक्षकों का आशीर्वाद लिया। इंटर में रेणुकूट के आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल की छात्रा शुभी सिंह ने वाणिज्य वर्ग में 98.2 प्रतिशत अंक हासिल किया। विज्ञान वर्ग में इसी विद्यालय की अनुष्का उपाध्याय को 96.6 प्रतिशत अंक मिले। दसवीं में केसरी देवी कानोडिया विद्या मंदिर रेणुकूट की स्नेहा मिश्र और सेंट जोसेफ स्कूल के सन्नोय भट्टाचार्य ने 97.4 प्रतिशत अंक पाया। ओबरा के सेक्रेट हार्ट स्कूल के रवि को 97.2 प्रतिशत अंक मिले।
नियमित करते रहे पढ़ाई, सोशल मीडिया से दूरी
शुभी ने बताया कि परीक्षा के लिए नियमित रूप से छह से आठ घंटे की पढ़ाई कारगर रही। परीक्षा के तनाव को हावी नहीं होने दिया। सोशल मीडिया से भी दूर रही। हालांकि समय-समय पर इंटरनेट की मदद भी पढ़ाई में लेती रही। वहीं सन्नोय भट्टाचार्य ने सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को देते हुए बताया कि विद्यालय में जो भी पढ़ाया जाता रहा, उसे घर पर जाकर अभ्यास करने से पढ़ाई में कोई खास दिक्कत नहीं आई। उन्होंने भी सोशल मीडिया के सीमित उपयोग की बात कही।
विज्ञापन

केवी चोपन में कोमल प्रथम
चोपन। केंद्रीय विद्यालय चोपन में कोमल गुप्ता ने हाईस्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्हें परीक्षा में 91 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए। दूसरे स्थान पर समीर सिंह ने 90.8 प्रतिशत अंक पाया। वहीं 12वीं में अभ्युत्थ पराशर ने 92.4 प्रतिशत अंकों के साथ पहला और ख्याति शर्मा ने 88.2 प्रतिशत के साथ दूसरा स्थान पाया। प्रधानाचार्य बी. प्रसाद ने बताया कि इंटर में 96.77 और हाईस्कूल में शत-प्रतिशत रिजल्ट रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें