फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: दूल्हे को देने से पहले बाइक चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। रायपुर थाना क्षेत्र में बाइक चोरी का अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। शादी के दौरान ही दूल्हे को दी जाने वाली बाइक चोरी हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। रायपुर थाना क्षेत्र के गोटीबांध गांव निवासी हेमंत गिरी के बेटी की शादी तय हुई थी। इसमें दुल्हे को उपहार स्वरुप देने के लिए 2 मई को उन्होंने बाइक खरीदा। तय तिथि पर 11 मई को बरात आई। इसमें बरातियों की जमकर खातिरदारी की गई। हालांकि परिजन उस समय हैरान हो गए। जब आधी रात के दौरान दरवाजे से उनकी बाइक चोरी हो गई। गोटीबांध निवासी अनिल गिरी ने बताया कि बहन की शादी में सुबह बाइक देनी थी। उसने रात एक बजे बाइक घर के सामने ही देखा था। हालांकि इस बीच बाइक चोरी हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। थक हार कर परिजनों ने शुक्रवार को पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। हालांकि पुलिस तहरीर के आधार पर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें