फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: श्रीराम का जीवन सभी के लिए प्रेरणास्रोत

विज्ञापन
बीजपुर में चल रहे नौ दिवसीय श्रीराम कथा में प्रवचन सुनने उमड़ी भीड़। संवाद
विज्ञापन
रेणुसागर। हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड के रेणुपावर डिवीजन की ओर से सुमंगलम भवन में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम एवं उद्योगपति घनश्याम दास बिड़ला का जन्मोत्सव उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ यूनिट हेड आरपी सिंह ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम में सोहर व भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी गई। यूनिट हेड आरपी सिंह ने कहा कि प्रभु राम का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
उन्होंने कहा कि हर परिस्थिति में धर्म का पालन करना ही श्रीराम का मूल संदेश है। उन्होंने कहा कि जीडी बिड़ला ने स्वदेशी को बढ़ावा देते हुए भारतीय उद्योग को नई दिशा दी। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण व धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें