फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: रूद्र महायज्ञ के लिए महादेव मंदिर में ध्वज पूजन कर किया शंखनाद

विज्ञापन
अ​भिषेकात्मक रुद्र महायज्ञ के लिए बरैला महादेव मंदिर में ध्वज पूजन करते आचार्यगण। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज नगर से सटे बरैला महादेव मंदिर परिसर में अभिषेकात्मक रुद्र महायज्ञ एवं संगीतमय श्रीराम कथा के लिए शुक्रवार को ध्वज पूजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने पूजन में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

यज्ञाचार्य सौरभ भारद्वाज ने बताया कि बरैला महादेव मंदिर परिसर में छह अप्रैल से शुरू होने वाला रुद्र महायज्ञ और श्रीराम कथा 12 अप्रैल तक चलेगा। महायज्ञ के लिए तैयारी पूर्ण कर ली गई है, इसका श्रीरामनवमी पर ध्वज पूजन कर शंखनाद किया गया। एकादश वैदिक विद्वानों के मंत्र उच्चारण से शिवपूजन संपन्न हुआ। श्रीराम नाम के जयकारे लगाए। श्रीराम कथा में प्रवचन के लिए चित्रकूट धाम से शिवानी और जौनपुर से पंडित प्रकाश चंद्र विद्यार्थी का आगमन हो रहा है। इसको लेकर क्षेत्र में काफी प्रसन्नता है। इस मौके पर अखिलेश चतुर्वेदी, यज्ञ कमेटी के संरक्षक अरविंद शरण सिंह, प्रधान पुजारी देवनाथ बाबा, मुख्य यजमान सतीश पांडेय, संदीप कुमार सिंह, रवि प्रकाश पांडेय, बृजेश पांडेय, विमलेश पांडेय, रमेश बाबा, राजाराम, पंडित दीपेंद्र देव पांडेय, बृजेश शरण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें