फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर अमीर बनने के सपने दिखाए, फिर 3.57 लाख लेकर भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुपुर। ठगी का नया मामला सामने आया है। जालसाज ने पहले युवक से इंस्टाग्राम पर दोस्ती की। फिर उसके घर पहुंचकर परिवार वालों से नजदीकी बढ़ाई। विभिन्न माध्यमों से कम समय में भारी मुनाफा कमाने का सब्जबाग दिखाकर साढ़े तीन लाख रुपये लेकर चंपत हो गया। जालसाज ने आसपास के कई अन्य लोगों को भी शिकार बनाया। अब उसके फरार होने के बाद पीड़ितों ने पुलिस से गुहार लगाई है।
विज्ञापन

मामला रॉबर्ट्सगंज कोतवाली अंतर्गत सुकृत चौकी क्षेत्र का है। मुबारकपुर गांव निवासी गंगा प्रसाद मधुपुर पुरानी सब्जी मंडी में आढ़त चलाते हैं। उनके पुत्र अमित कुमार से इंस्टाग्राम पर गत दिसंबर माह में एक युवक ने दोस्ती की। बिहार निवासी युवक ने खुद को अनाथ बताते हुए अमित के साथ मिलकर रोजगार करने की बात कह 16 जनवरी को मधुपुर आ गया। बेटे का दोस्त होने के कारण परिवार ने उसकी खूब आवभगत की। यहां रुककर उसने अमित, उसके पिता गंगा प्रसाद सहित अन्य सदस्यों को अपने प्रभाव में लिया। उन्हें जल्दी धनवान होने के सब्जबाग दिखाते हुए शेयर ट्रेडिंग और क्रिप्टो करेंसी में निवेश का प्रस्ताव दिया। निवेश के नाम पर 95 हजार रुपये लेकर 22 जनवरी को 30 लाख रुपये अपने खाते में आने का बनावटी मेसेज भी दिखाया। इस पैसे को निकालने के लिए उसने दस प्रतिशत टीडीएस जमा करने को कहा। गंगाराम ने एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी से एक लाख व रिश्तेदार से 46 हजार रुपये कर्ज लेकर उसे दे दिए और बड़ी रकम आने का इंतजार करने लगे। इस बीच जालसाज ने एक प्राइवेट बैंक में खाता खोलने के नाम पर 30 हजार रुपये और लिए। साथ ही अमित के नाम से बुलेट बाइक भी फाइनेंस करवा दी। इसके अलावा 24 फरवरी को कस्बे के थोक आलू व्यवसायी राजू जायसवाल को प्रभाव में लेकर नकद भुगतान करने की बात कह 49 हजार रुपये अमित के खाते में मंगाए। इसके बाद बाजार जाने के बहाने फरार हो गया। काफी देर बाद भी जब वह नहीं लौटा तो परिवार को ठगी का अहसास हुआ। गंगाराम के मुताबिक जालसाज उससे 3.57 रुपये ठग कर ले गया है। कई अन्य लोगों से भी उसने रुपये लिए हैं। पीड़ितों ने सुकृत चौकी पुलिस को तहरीर दी है। रॉबर्ट्सगंज कोतवाल सत्येंद्र राय ने बताया कि सुकृत चौकी इंचार्ज बृजेश को मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें