फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा मसले पर दिखाई एकजुटता

Thu, 11 Dec 2014 10:53 PM IST
संवाददाता अमर उजाला सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
बस अड्डा बाजार में गुरुवार को दोपहर में आयोजित बैठक में व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के मसले पर चर्चा हुई। इसमें घटनाओं पर अंकुश लगाने पर विचार के साथ ही बुधवार को बाजार में साप्ताहिक बंदी करने पर भी मंथन किया गया।
विज्ञापन


बैठक में व्यापारी नेता बनवारी लाल कंछल को मारपीट कर घायल किए जाने के मसले से ज्यादा स्थानीय मुद्दे हावी रहे। चोरी, सुरक्षा में लगे गार्डों की पगार आदि पर विचार के साथ ही बाजार की कई समस्याआें पर चर्चा की गई।

 बैठक के दौरान सप्ताह में एक दिन बाजार बंदी के प्रस्ताव को हरी झंडी दी गई। तय हुआ कि बुधवार का दिन बंदी के लिए मुफीद होगा लेकिन बंदी कब से लागू होगी, इस निमित्त स्थिति नहीं साफ की गई।
विज्ञापन


व्यापार मंडल के अध्यक्ष रविंद्र यादव ने बताया कि व्यापारी नेता कंछल के मामले को लेकर जुटे व्यापारियों ने लगे हाथ अपनी समस्याओं पर भी चर्चा की। बैठक में थानाध्यक्ष जगदीश यादव, व्यापार मंडल के महामंत्री बालेश्वर सोनी, मोहन गुप्ता, सुनील आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें