फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से आग लगी,युवक की मौत

Sun, 08 May 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
 राबर्ट्सगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के धर्मशाला रोड पर रविवार की भोर में कूलर में शार्टसर्किट होने से एक मकान में आग लग गई। आग की चपेट में आने से अंकित (25) पुत्र उमेश केशरी की मौत हो गई। बेटे को बचाने में उमेश के सिर का बाल जल गया। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर घरवालों को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन



शनिवार की रात उमेश केशरी अपने बेटे अंकित के साथ दूसरे तल पर बने एक कमरे में सो रहा था। रविवार की भोर करीब चार बजे अचानक कमरे की बिजली गुल हो गई, जिससे अंकित की नींद टूट गई और वह तीसरे तल पर बने कमरे में सोने के लिए चला गया। उमेश के मुताबिक अंकित ने कूलर चालू किया, लेकिन नहीं चला तो वह कूलर का तार जोड़ने लगा। इसी दौरान शार्टसर्किट से कूलर में आग लग गई और करंट उतर गया।

शार्टसर्किट से निकली चिंगारी से कमरे में रखे बिस्तर समेत अन्य सामग्री में आग लग गई। देखते ही देखते कमरे में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और उसकी चपेट में आकर युवक गंभीर रूप से झुलस गया।अंकित की चीखने की आवाज सुन कर उसे बचाने के लिए उमेश दौड़े, लेकिन आग की लपट इतनी तेज थी कि वह कुछ नहीं कर सकें और उनकी आंखों के सामने उनका बेटा जल कर मर गया। बेटे को बचाने के चक्कर में उमेश के सिर का कुछ बाल जल गया।
विज्ञापन


शोर-शराबा सुन कर आसपास के लोगों की भी नींद टूट गई, लेकिन कमरे के करीब जाने की किसी की हिम्मत गवाही नहीं की। घटना की जानकारी मिलने के करीब आधे घंटे बाद मौके पर पहुंचे फायर कर्मियों ने आग को बुझाया। चौकी इंचार्ज अवधेश यादव ने शव को कब्जे मेें लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। बताया गया कि मृतक को ढाई वर्ष का एक लड़का है। दो भाइयों में अंकुर बड़ा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें