फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपोत्सव मेले में बढ़ने लगी दुकानें, विक्रेता उत्साहित

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका की तरफ से रामलीला मैदान में चल रहे विकास दीपोत्सव मेला चौथे दिन भी जारी रहा। मेले में लगे स्टाल पर खरीदारी के लिए बच्चों, महिलाओं की भीड़ लगी रही। कई नई दुकानें भी मेले में रविवार को सजाई गई। इससे पहले शनिवार की रात सांस्कृतिक संध्या में विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले प्रतिभागियों को डूटा के परियोजना अधिकारी राजेश उपाध्याय ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

पथ विक्रेताओं को व्यापार के लिए अनुकूल माहौल दिलाने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने रामलीला मैदान में सात दिवसीय दीपोत्सव मेला लगाया गया है। इसमें त्योहार में उपयोग होने वाले दीया, मोमबत्ती, मिट्टी के बर्तन, खिलौने, साज सज्जा के अन्य सामान, लाई चूड़ा आदि की दुकानें सजाई गई है। इसके अलावा विभागों की तरफ से प्रदर्शनी भी लगाई गई है। शाम को सांस्कृतिक संध्या में कलाकार विभिन्न प्रस्तुतियां भी दे रहे हैं। शाम होते ही मेले की रंगत देखते ही बन रही है। बच्चों व महिलाओं में मेले के प्रति खासा उत्साहित देख रहे हैं। त्योहार नजदीक आने के साथ ही दुकान लगाने वाले पथ विक्रेता भी अच्छी कारोबार को लेकर आशान्वित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें