दीपावली पर्व के मद्देनजर धनतेरस पर ग्राहकों को लुभाने के लिए दूकानदार व
कंपनियां जुटी हुई हैं। कोई छूट दे रहा है तो कोई उपहार या फिर सुविधाएं
देने का दावा कर रहा है।
इसमें ब्रांडेड कंपनियों के सामानों पर
छूट दी जा रही है, तो अन्य स्टील के बर्तनों पर दूकानदार अपने स्तर से
ग्राहकों को आकर्षक उपहार देने की योजना तैयार किए है।
एलईडी,
फ्रिज, वाशिंग मशीन सहित अन्य सामानों की खरीद पर कंपनी की तरफ से
उपभोक्ताओं को छूट के साथ-साथ निश्चित उपहार मिलेगा। ब्रांडेड न होने के
बाद भी सर्राफा कारोबारियों ने भी ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कई
योजनाएं तैयार की है।
बर्तन की सजने वाली दूकानों की पड़ताल करने
पर पाया गया कि ब्रांडेड कंपनियों के स्टील व कुकर के साथ लोकल बर्तनों की
खरीदारी पर भी ग्राहकों को छूट मिलेगी। सोमवार को पड़ने वाले धनतेरस की
तैयारी में दूकानदार अभी से जुट गए है। इसक्रम में वाराणसी से फूलों को
स्पेशल आर्डर देकर मंगाया गया है।
दीपावली पर्व पर विभिन्न
इलेक्ट्रानिक, बर्तन और गोल्ड के कंपनियों ने अत्यधिक स्टाक खपाने के लिए
तरह-तरह का स्क्रीम शुरू किया है, ताकि उपभोक्ता उनके कंपनी का ही सामान
क्रय करें। छूट का लाभ उठाते हुए ग्राहकों ने भी सामानों की बुकिंग कराने
लगे हैं।
कमला इलेक्ट्रानिक्स राबर्ट्सगंज के डीलर ज्योति कुमार
का कहना है अलग-अलग कंपनियों ने छूट के साथ निश्चित उपहार तय किया है।
एलईडी, मिक्सी, फ्रीज, वाशिंग मशीन, आयरन समेत अन्य इलेक्टानिक्स सामान
क्रय करने पर सभी पर छूट मिलेगी।
किसी कंपनी ने हैंडफोन, पेन
ड्राइव, कैमरा तो किसी ने इलेट्रिनिक्स गुड्स को देना सुनिश्चित किया है।
सरोज आभूषण अलंकार के प्रोपाइटर विजय सोनी का कहना है कि धनतेरस के
मद्देनजर एक हजार रुपया प्रति दस ग्राम सोना में तथा दो हजार रुपये
प्रतिकिलो चांदी के दाम कम किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि ब्रांडेड
कंपनियां ग्राहकों को छूट देकर लुभा रही हैं। उन्होंने बताया कि ज्यादा
डिमांड चांदी से निर्मित गणेश, लक्ष्मी की प्रतिमा और चांदी का सिक्कों की
है।
श्री हरि ज्वेलर्स के प्रोपाइटर संदीप खेतान कहते है कि
दीपावली पर्व पर दस हजार से अधिक का जेवर क्रय करने पर निश्चित उपहार दिया
जाएगा।
बर्तन विक्रेता राजू सोनी का कहना है कि पिछले वर्ष की
तुलना में इस वर्ष बर्तन की दाम कम है। उन्होंने बताया कि ब्रांडेड
कंपनियों का कूकर खरीदने पर दस प्रतिशत की छूट दी जा रही है।