दी आर्यन्स एकेडमी संत नगर राबर्ट्सगंज में शनिवार को बच्चों ने दीपावली
पर्व पर आकर्षक दीप सजाए। ध्वनि प्रदूषण और वायु प्रदूषण के बारे में
उन्हें जानकारी दी गई।
चाइना से बने पटाखों का उपयोग न करने की सलाह बच्चों
को दी गई।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य चित्रा जालान ने बच्चों को दीप पर्व
के बारे में जानकारी दी और सलाह दी कि चाइना से बने झालरों और पटाखों का
उपयोग न करें। इससे अत्यधिक ध्वनि और वायु प्रदूषण होता है।
कहा कि देश की
बनी मिट्टी के दीये प्रयोग में लाएं। कम ध्वनि वाले पटाखों का प्रयोग करें
और त्योहार को शांति सौहार्द के साथ मनाया जाना चाहिए।
इस अवसर पर बच्चों
ने हैपी दीपावली की आकृति बनाकर सबका मन जीत लिया। विद्यालय के सभी
छात्र-छात्राएं मिट्टी की दीये को बेहतरीन ढंग से सजाया था।
इस अवसर पर
आशीष उपाध्याय, सुषमा पांडेय, रीतू चौबे, सुमन जायसवाल, सुकृति शर्मा,
बृजेश पांडेय, चंद्रमोहन, उमाकांत दूबे, जयप्रकाश, स्वाती, प्रतिमा, नेहा,
हिमांशु श्रीवास्तव ने दीपावली की बधाई दी।
इस अवसर पर रामगोपाल गोयल, विमल
जालान, राकेश शरण मिश्रा, कौशल शर्मा, ज्ञानेश्वर श्रीवास्तव, रामप्यारे
सिंह मौजूद रहे।